Breaking News

बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक।

बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर जनपद पहुंचे। सबसे पहले उनका हेलीकॉप्टर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में उतरा, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने मंडल और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए और नई परियोजनाओं को जल्द शुरू किया जाए। बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना हो गए। यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ और चारा खिलाएंगे तथा मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करने के बाद अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …