Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय प्रस्तावित दौरा, विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय प्रस्तावित दौरा, विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 और 12 मार्च को प्रस्तावित बलरामपुर दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 मार्च को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। यहां वह निर्माणाधीन विश्वविद्यालय भवन का निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री 4 बजकर 5 मिनट पर राजकीय मेडिकल कॉलेज बलरामपुर तथा संयुक्त चिकित्सालय पहुंचेंगे। यहां वह लगभग 15 मिनट तक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सीय सुविधाओं और आधारभूत ढांचे की स्थिति का भी जायजा लेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 4 बजकर 25 मिनट पर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेंगे, जहां 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में जिले में चल रही प्रमुख योजनाओं, निर्माण कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5 बजकर 20 मिनट पर कलेक्ट्रेट से प्रस्थान कर 5 बजकर 30 मिनट पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा 5 बजकर 45 मिनट पर तुलसीपुर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही आगामी नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की संभावना है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 12 मार्च को भी प्रस्तावित है। अगले दिन सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर वह देवी पाटन मंदिर से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 9 बजकर 35 मिनट पर राजकीय हेलीकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा सुरक्षा, यातायात तथा साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!