Breaking News

बिसौली: जामा मस्जिद में 19वें रोजे पर इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने की अमन-चैन की दुआ।

जामा मस्जिद में 19वें रोजे पर इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने की अमन-चैन की दुआ।

आई एम खान 

बिसौली। नगर की जामा मस्जिद में रमजान के 19वें रोजे के मौके पर वसीम ख़ां (बैटरी वाले) की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा इफ्तार किया।

इफ्तार के बाद मस्जिद के इमाम हाफिज मुकद्दिर अहमद ने नमाज अदा कराई और देश में अमन, चैन और शांति के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना त्याग, संयम, आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। इस महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर समाज में एकता और भाईचारा मजबूत करते हैं।

इफ्तार कार्यक्रम में वसीम ख़ां बैटरी वाले, हाजी सगीर अहमद, हाजी तस्लीम खां, सदर नन्हे मियां, मदरसा सदर इरशाद अहमद, शहजाद खान, फारुक खां, बाबू हाजी जी, बब्बू खान, हकीम इमरान सैफी, जाहिद फारूकी, साजिद कुरैशी, शारिक खान, ईश मोहम्मद, निसार मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!