Breaking News

बिसौली: मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन।

मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। मानदेय और ईपीएफ का भुगतान लंबे समय से न होने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय बिसौली में प्रदर्शन किया। उ.प्र. ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना देते हुए जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 25 से 30 महीनों से ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। इसके बावजूद उनसे लगातार विभिन्न विभागीय कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण रोजगार सेवकों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और कई परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं। घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई और दवाइयों का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शन के बाद मनरेगा कर्मियों ने एडीओ पंचायत धनंजय सक्सेना को जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान कराने की मांग की।

इस दौरान राजपाल, सुष्मिता, गौरव गांधी, धर्मेंद्र सिंह, शिवऔतार, सतीश चंद्र, पृथ्वीराज, नंदकिशोर, पवन कुमार, अशोक, मीना शर्मा, प्रेम शंकर, अतुल कुमार, विनय कुमार, विजयपाल सिंह, अवनीश कुमार, मुकेश पाल सिंह, श्याम सिंह, नितेंद्र कुमार, लालाराम, राजेश यादव, कृष्णा वीर, रामनिवास, सत्येंद्र कुमार, संजीव कुमार और राधा चरण सहित कई मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …