Breaking News

जलालपुर हत्याकांड: खेत में मिला हाफ पैंट और जिंदा कारतूस, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।

जलालपुर हत्याकांड: खेत में मिला हाफ पैंट और जिंदा कारतूस, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चंदौली। होली के बाद जलालपुर गांव में हुए युवक विशाल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटनास्थल के पास एक हाफ पैंट और उसकी जेब से मिला जिंदा कारतूस पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बन गया है। पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस को फार्म हाउस के पास एक हाफ पैंट बरामद हुआ। इस संबंध में जब पुलिस ने मृतक के बड़े भाई विवेक सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने इसे नौकर का कपड़ा बताया। हालांकि पुलिस इस जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं बताई जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली। खोजी कुत्ता फार्म हाउस से निकलकर पास के गेहूं के खेत तक पहुंचा, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावर उसी रास्ते से फरार हुए होंगे। हालांकि खेत के बाद कुत्ते को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका और वह वापस लौट आया।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस की टीमें हर पहलू पर गंभीरता से काम कर रही हैं। साथ ही मृतक के नजदीकी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर होली के अगले ही दिन विशाल सिंह की हत्या के पीछे क्या वजह रही। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!