Breaking News

बिसौली: रमजान के चौदहवें रोजे पर रजा मस्जिद में इफ्तार का आयोजन, मुल्क की तरक्की के लिए की गई दुआ।

रमजान के चौदहवें रोजे पर रजा मस्जिद में इफ्तार का आयोजन, मुल्क की तरक्की के लिए की गई दुआ।

आई एम खान 

बिसौली। पवित्र रमजान के चौदहवें रोजे के अवसर पर नगर की रजा मस्जिद में इफ्तार का आयोजन किया गया। यह आयोजन असलम मंसूरी द्वारा किया गया, जिसकी सरपरस्ती मस्जिद के इमाम हाफिज शरीफ रजा जामी ने की।

इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया और सभी ने मिलकर रोजा खोला। इसके बाद नमाज अदा कर कौम और मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।

इस अवसर पर इमाम हाफिज शरीफ रजा जामी ने कहा कि रमजान का महीना इबादत के साथ-साथ गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। इस पाक महीने में नेक काम करने और इंसानियत की सेवा करने का विशेष महत्व होता है।

इफ्तार में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, चांद मंसूरी, राशिद मंसूरी, हनीफ कुरैशी, जावेद कुरैशी, आसिम कुरैशी, तैयब मंसूरी, शाहनवाज मंसूरी, बाबू सदस्य, समीर कुरैशी, आसिफ मंसूरी, असलम मंसूरी, युसूफ मंसूरी, नदीम कुरैशी, इमरान मंसूरी, फैजान मंसूरी, सोनू कुरैशी, फरीद कुरैशी, छोटे मुल्लाजी, नाजिम कुरैशी, सलीम कुरैशी, अलीम कुरैशी, जुनैद कुरैशी, नदीम मंसूरी, दानिश कुरैशी, हाशिम मंसूरी, इकबाल मंसूरी, पप्पू मंसूरी, वसीम कुरैशी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!