Breaking News

बंधु एकेडमी को हराकर कयान इंटरप्राइजेज दुल्हीपुर ने जीती खिताबी ट्रॉफी।

बंधु एकेडमी को हराकर कयान इंटरप्राइजेज दुल्हीपुर ने जीती खिताबी ट्रॉफी।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चंदौली। पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंडर-15 अंतर जिला “कयान इंटरप्राइजेज चैलेंज ट्रॉफी” का फाइनल मुकाबला बीपी स्कूल दुल्हीपुर के खेल मैदान पर खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कयान इंटरप्राइजेज दुल्हीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंधु एकेडमी बेल्थरा को हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंधु एकेडमी बेल्थरा की टीम ने 20 ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान विवेक ने 41 रन (4 चौके, 2 छक्के) की शानदार पारी खेली, जबकि अंश ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में कयान इंटरप्राइजेज की ओर से किशन ने 3 विकेट लिए, जबकि कृष्ण, अंकित और अंश यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।

108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कयान इंटरप्राइजेज की शुरुआत खराब रही और पावर प्ले में ही 22 रन पर 5 विकेट गिर गए। हालांकि 9वें विकेट के लिए अंश यादव और सक्षम ने सूझबूझ भरी नाबाद 46 रनों की साझेदारी कर टीम को 7 गेंद शेष रहते 108 रन तक पहुंचाकर 2 विकेट से जीत दिला दी। अंश यादव ने नाबाद 24 और सक्षम ने नाबाद 15 रन बनाए। अंकित ने 14 और कृष्ण ने 10 रन का योगदान दिया।

बंधु एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में कप्तान विवेक ने 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि पवन, मनजीत और आदर्श ने एक-एक विकेट लिया।

टूर्नामेंट में अंकित पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज, विवेक को प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर, अविनाश को बेस्ट बैटर तथा किशन को बेस्ट फील्डर चुना गया। मैच रेफरी फराज हुसैन, अंपायर धनेश जायसवाल व अर्चित सर्राफ तथा स्कोरर सत्यम पटेल रहे।

मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं युवा नेता अनिल पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से प्रतिभा निखरती है और भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता के. जाफरी ने की, जबकि विशेष अतिथि राम प्रकाश सिंह, सूरज जी एवं आशुतोष सिंह मौजूद रहे। अंत में आयोजक शौजब हुसैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …