Breaking News

जल्द बनेगी तिरगांवा-सरौली की जर्जर सड़क, ग्रामीणों में हर्ष।

जल्द बनेगी तिरगांवा-सरौली की जर्जर सड़क, ग्रामीणों में हर्ष।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां। वर्षों से उपेक्षित तिरगांवा-सरौली महमदपुर मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। प्रभुनारायण सिंह यादव ने सड़क की दुर्दशा का मुद्दा सदन में उठाया था, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आया और सड़क के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस खबर से क्षेत्रीय नागरिकों में खुशी की लहर है।

ग्राम पंचायत जमालपुर के प्रधान ज्ञानी जैल सिंह ने विधायक के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी थी। इसी मार्ग से तिरगांवा, महमदपुर, सरौली, टांडा, रमदत्तपुर, मारूफपुर सहित दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं।

उन्होंने बताया कि टूटी-फूटी सड़क के कारण सबसे अधिक परेशानी मरीजों, बुजुर्गों, स्कूली छात्राओं और दिव्यांगजनों को होती थी। बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी। अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा और क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!