Breaking News

बिसौली में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण, जनसुनवाई में अभिलेखों का सत्यापन।

बिसौली में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण, जनसुनवाई में अभिलेखों का सत्यापन।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के प्रकरणों की सुनवाई की गई।

एईआरओ एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 232 से 252 तक क्रमांकित मतदाताओं के नोटिसों के संबंध में उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान गोपाल चंद्र, प्रवेश पाठक, जामिन हुसैन, गुंजन पाठक, लज्जा, नीलम, मोहित, हमशीरन, सरोज, संध्या, गणेश चंद्र गोयल, शाहना सहित अन्य मतदाताओं के अभिलेखों का सत्यापन किया गया।

राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान कई प्रकार की विसंगतियां सामने आई हैं। इनमें मतदाता के स्थान पर पिता का नाम दर्ज होना, नाम की वर्तनी में त्रुटि, आयु में असंगति, पता गलत दर्ज होना या मैपिंग न होना शामिल है। ऐसे मामलों में संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध किया जा सके।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी त्रुटियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!