Breaking News

बिसौली: जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने लगाया चेचक टीकाकरण कैंप, 50 बच्चों को लगाए गए टीके।

जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने लगाया चेचक टीकाकरण कैंप, 50 बच्चों को लगाए गए टीके।

आई एम खान 

बिसौली। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा छोटे बच्चों के लिए चेचक टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग की पहल पर आयोजित हुआ, जिसमें 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए गए।

ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने बताया कि चेचक एक गंभीर बीमारी है और इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय पर टीकाकरण है। कैंप के दौरान कुल 50 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय एवं फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता भी मौजूद रहीं। रूपम गुप्ता ने कहा कि चेचक उन्मूलन के लिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराना चाहिए।

कार्यक्रम में ग्रुप की सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!