Breaking News

बिसौली: मदनलाल इंटर कॉलेज में कड़ी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा।

मदनलाल इंटर कॉलेज में कड़ी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा।

आई एम खान 

बिसौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुक्रवार को मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुईं।

केंद्र व्यवस्थापक रतेंद्र सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान विषय में 355 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि बोर्ड के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी छात्र के पास कोई अनधिकृत सामग्री न हो। पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

परीक्षा के दौरान बाह्य केंद्र व्यवस्थापक मधुबाला सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, आंतरिक सचल दल के सदस्य शैलेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, पूनम, दानिश खातून, राकेश कुमार, शशि भास्कर सिंह, दयाराम, विजयपाल सिंह, सौरभ शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …