Breaking News

शाहजहांपुर में डीएम ने बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

शाहजहांपुर में डीएम ने बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित “बोर्ड परीक्षा जनपदीय मॉनिटरिंग एवं कंट्रोल रूम” का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित बोर्ड परीक्षाओं का लाइव अवलोकन किया और परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित केंद्र व्यवस्थापक एवं उच्चाधिकारियों को दी जाए।

उन्होंने बताया कि जनपद में बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों पर एक साथ नजर रखी जा रही है। परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर सतर्कता बनाए रखने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …