Breaking News

कासगंज में कैंटर-डंपर की भीषण भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

कासगंज में कैंटर-डंपर की भीषण भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कैंटर और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा सोरों कोतवाली क्षेत्र में नगरिया शुगर मिल के पास हुआ।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर चालक सुधीर कुमार वाहन की केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी बाधित रही, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …