Breaking News

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में हस्तशिल्प प्रदर्शनी व होली मेला, छात्राओं ने दिखाया हुनर।

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में हस्तशिल्प प्रदर्शनी व होली मेला, छात्राओं ने दिखाया हुनर।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा एक दिवसीय हस्तशिल्प कला प्रदर्शन एवं होली मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि हस्तशिल्प कला से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। यदि उनका हुनर उन्हें पहचान दिलाने वाला बन जाए तो वे निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होते हैं।

हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं गृहविज्ञान विषय प्रभारी डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी के निर्देशन में बी.ए. एवं एम.ए. की छात्राओं ने आकर्षक होली थालियां, वेस्ट मैटीरियल से तैयार सजावटी वस्तुएं, टाइ-एंड-डाइ डिजाइन के वस्त्र, गुड़िया, मिट्टी की मूर्तियां तथा विभिन्न खाद्य सामग्री तैयार कर प्रदर्शित एवं विक्रय कीं। छात्राओं की सृजनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

निर्णायक मंडल में शामिल गृहविज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समरीन फात्मा तथा राजकीय संघटक महाविद्यालय नबाबगंज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रगति सक्सेना ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उपयोगी सुझाव भी दिए।

प्रतियोगिता में स्टाल नंबर 7 पर सना, रतनेश, अलीशा व रहनुमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टाल नंबर 8 पर रिद्धि व विभा द्वितीय रहीं। स्टाल नंबर 11 की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि स्टाल नंबर 4 की एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की इला, प्रीति व पूजा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. नीति सक्सेना, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. सौरभ नागर, डॉ. टेकचंद, डॉ. ब्रह्मस्वरूप, डॉ. नवीन कुमार सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मनोज कुमार, कमल, संदीप और आशीष का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने किया तथा अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!