Breaking News

शाहजहांपुर: कस्तूरबा विद्यालयों में सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर प्रशासन सख्त।

कस्तूरबा विद्यालयों में सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर प्रशासन सख्त।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में छात्राओं की सुरक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए पठन-पाठन वातावरण मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में नियमित रूप से समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएं और छात्राओं को उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

फरवरी माह में किए गए विद्यालय निरीक्षण की प्रगति पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लंबित डीबीटी प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने और आपार आईडी निर्माण की प्रगति तेज करने को भी कहा गया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा में छात्राओं की उपस्थिति, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। जिन छात्राओं की उपस्थिति 10 दिन से अधिक प्रभावित रही, उनके संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रहें, यह सुनिश्चित करने को कहा गया। जहां रोटी मेकिंग मशीन उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने छात्राओं की सुविधा के लिए वाशिंग मशीन, 10 केवी जेनसेट, ओपन जिम और 25 केवी सोलर कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी पढ़ाई और अन्य गतिविधियां प्रभावित न हों।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय की गतिविधियों को सार्वजनिक करने के लिए उनके सोशल मीडिया पेज बनाए जाएं और संबंधित वेबसाइट से जोड़ा जाए। छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए व्यक्तित्व विकास कक्षाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयी व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!