Breaking News

वाराणसी-डेहरी रूट पर लाखों का नकदी जखीरा पकड़ा गया।

वाराणसी-डेहरी रूट पर लाखों का नकदी जखीरा पकड़ा गया।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

पचंदौली, वाराणसी: डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा बलों ने एक युवक के साधारण दिखने वाले बैग की जांच के दौरान कपड़ों में छिपाए 16.25 लाख रुपये का जखीरा बरामद किया। यह कार्रवाई फुट ओवर ब्रिज पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने की, जहां युवक की हरकतों ने सुरक्षाकर्मियों को तुरंत सतर्क कर दिया।

पकड़े गए युवक ‘सोनू’ ने बताया कि वह वाराणसी से बिहार के डेहरी जाने की तैयारी में था। पूछताछ के दौरान उसकी घबराहट साफ नजर आई और जब कागजात मांगे गए, तो वह हकबका गया और ज़ुबान लड़खड़ाने लगी। इससे सुरक्षा टीम को शक हुआ और उन्होंने बैग खोलकर गहन जांच की।

इस मामले में अब आयकर विभाग (IT) की टीम सक्रिय हो गई है। जांच यह पता लगाने में लगी है कि यह नकदी किसके नाम पर थी और क्या यह किसी बड़े हवाला रैकेट से जुड़ी हुई है। सुरक्षा बलों और विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई से बड़े वित्तीय अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिल सकती है।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!