Breaking News

बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई: गोवध मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई: गोवध मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। ग्राम बिशुनपुर कला में तालाब के पास गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 को ग्राम चौकीदार नजर मोहम्मद उर्फ राजू पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी बिशुनपुर कला, थाना कोतवाली गैसड़ी, ने थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर तालाब किनारे बोरे में गोवंशीय पशु (बछड़ा) के अवशेष पड़े हुए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में अवशेष मिलने की पुष्टि हुई।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली गैसड़ी में मु0अ0सं0 10/26 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों—कलीम पुत्र वारिस अली निवासी बालापुर थाना जरवा तथा बडकऊ उर्फ इमरान पुत्र चांद अली निवासी ग्राम हरखडी थाना पचपेडवा—को पुलिस ने अमवाबाग चितौड़गढ़ बंध के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 11 फरवरी को उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर एक छुट्टा बछड़े को ग्राम लुधौरी के गन्ने के खेत में ले जाकर वध किया था। बाद में अवशेषों को छिपाने के उद्देश्य से गांव के बाहर तालाब में दबा दिया गया था।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …