Breaking News

तिहाड़ जेल से रिहा होकर शाहजहांपुर पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, रखे विचार।

तिहाड़ जेल से रिहा होकर शाहजहांपुर पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, रखे विचार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अपने गृह जनपद शाहजहांपुर पहुंचे। अपने जन्मस्थान कुंडरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

राजपाल यादव ने कहा कि वह स्मोकिंग या गुटखा मसाला को बढ़ावा नहीं देते हैं, लेकिन जिस प्रकार एयरपोर्ट आदि स्थानों पर स्मोकिंग के लिए अलग व्यवस्था होती है, उसी तरह जिलों में भी इसके लिए निर्धारित स्थान होना चाहिए।

उन्होंने अपने जेल प्रवास को “चिंतन शिविर” बताते हुए कहा कि वहां बिताया समय आत्ममंथन का अवसर रहा। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे कैदी जो पेशेवर अपराधी नहीं हैं और लंबे समय से सजा काट रहे हैं, उनके संस्कार, व्यवहार और आचरण को देखते हुए कम से कम 10 प्रतिशत को पुनर्वास का अवसर दिया जाना चाहिए। उनके अनुसार, इससे न केवल उन व्यक्तियों का जीवन सुधरेगा बल्कि उनके परिवारों को भी नई ऊर्जा मिलेगी और वे समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे सकेंगे।

गौरतलब है कि चेक बाउंस मामले में सजा के बाद रिहा होकर वह शाहजहांपुर लौटे हैं। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है। कठिन समय में परिवार और प्रशंसकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वह आगे अपने काम पर ध्यान देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!