Breaking News

मकान का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल।

मकान का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली।

जनपद के नैढ़ी गांव में मंगलवार दोपहर मकान की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छज्जा गिरने से 50 वर्षीय हकीमुल्ला शाह की मौके पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए।

बताया जाता है कि हकीमुल्ला शाह अपने पुराने मकान को तुड़वाकर नई छत की ढलाई का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान छज्जे के नीचे लगा गार्डर अचानक खिसक गया। वह नीचे खड़े होकर सेंट्रिंग का कार्य देख रहे थे, तभी छज्जा उनके ऊपर आ गिरा। हादसे में ऊपर काम कर रहे सगे भाई मजदूर 35 वर्षीय सतीश राम और 38 वर्षीय बबलू भी नीचे गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सैदपुर (जनपद गाजीपुर) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हकीमुल्ला शाह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बलुआ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।

मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी सोना, पुत्र सलीम, आलिम, तालीम और पुत्री नाजिया का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जुटी रही और पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!