Breaking News

ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम। 

ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम। 

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चंदौली। जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैयदराजा–जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवा शिक्षक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

मृतक की पहचान करत गांव निवासी 27 वर्षीय आशुतोष राय के रूप में हुई है, जो जमानिया स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तलाशपुर मोड़ के समीप जमानिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

आशुतोष अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी चालक पर कठोर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे ट्रेलर और चालक को हिरासत में ले लिया।

मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर देवेंद्र कुमार कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर उचित कानूनी कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!