Breaking News

बिसौली: ओ.पी. सिंह चिल्ड्रेन फ्यूचर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी।

ओ.पी. सिंह चिल्ड्रेन फ्यूचर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी।

आई एम खान 

बिसौली। बगरैन स्थित ओ.पी. सिंह चिल्ड्रेन फ्यूचर कॉलेज में बुधवार से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सीटिंग प्लान की तैयारी पूरी कर ली गई है।

केंद्र व्यवस्थापक संजीव गांधी एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रजनीश चौधरी ने जानकारी दी कि केंद्र पर हाईस्कूल के 408 तथा इंटरमीडिएट के 425 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 75 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

परीक्षा प्रभारी पुष्पेंद्र ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही प्रत्येक पांच कक्षों पर एक अवमोचक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा परीक्षार्थियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। विद्यालय प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!