Breaking News

बिसौली: मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप में सपा ने सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग।

मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप में सपा ने सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कथित रूप से फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान फॉर्म-7 का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका आरोप है कि जीवित मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर कर प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपे जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) सतीश प्रेमी ने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कथित अनियमितताओं पर रोक नहीं लगी तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र पाल सिंह यादव, सतीश प्रेमी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, काजी शाहनवाज खान, प्रशांत यादव, राजू यादव, विक्रम सिंह, महेश पाल सिंह, मुकेश सिंह, जोगेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …