Breaking News

केंद्रीय बजट 2026 पर किसान संवाद: भगवतगंज बाजार में भाजपा किसान मोर्चा का कार्यक्रम।

केंद्रीय बजट 2026 पर किसान संवाद: भगवतगंज बाजार में भाजपा किसान मोर्चा का कार्यक्रम।

वेदप्रकाश कौशल, संवाददाता 

प्रतापगढ़। मान्धाता क्षेत्र के भगवतगंज बाजार में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को लेकर किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और बजट से जुड़े विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संवाद के दौरान कृषि सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, तकनीकी उन्नयन तथा किसानों की आय बढ़ाने से संबंधित बिंदुओं को विस्तारपूर्वक किसानों के समक्ष रखा गया। उपस्थित किसान भाइयों ने अपने विचार साझा किए और बजट से जुड़ी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए प्रश्न भी पूछे। आयोजकों ने किसानों के सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक दूरदर्शी और सशक्त कदम है। उनके अनुसार आत्मनिर्भर कृषि, आधुनिक अवसंरचना और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने वाला यह बजट देश को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का मजबूत आधार बनेगा।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, जिला महामंत्री पवन वर्मा, कार्यवाहक महामंत्री रमेश बहादुर सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य उत्तम सिंह, मंडल मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!