Breaking News

कासगंज: महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन के नवनिर्मित मंदिर में हुआ प्रथम पूजन।

महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन के नवनिर्मित मंदिर में हुआ प्रथम पूजन।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित श्री शान्तिनाथ महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

जनपद की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित मंदिर में प्रथम पूजन कर भगवान शिव परिवार की स्थापना की तथा जलाभिषेक किया। पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया।

मंदिर का निर्माण वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के स्वेच्छिक सहयोग से कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!