Breaking News

मुजरिया: मंदिर से घंटों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 32 पीतल के घंटे बरामद। 

मंदिर से घंटों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 32 पीतल के घंटे बरामद। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

मुजरिया, बदायूं। थाना मुजरिया पुलिस ने ग्राम चन्दौरा स्थित मंदिर से घंटों की चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 छोटे-बड़े पीतल के घंटे, 5250 रुपये नगद तथा एक बजाज मोटरसाइकिल (UP 24 D 5982) बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना मुजरिया में इस संबंध में मु0अ0सं0 17/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बाबू हसन पुत्र मुन्नवर शाह निवासी काशीराम कालोनी, कस्बा व थाना दातागंज और पवन शर्मा उर्फ बन्दूक पुत्र रामपाल शर्मा निवासी ग्राम घिलोर, थाना मूसाझाग, जनपद बदायूँ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान उझानी मार्ग पर हाईवे किनारे स्थित हॉट मिक्स प्लांट के पास दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान बाबू हसन के पास से मोटरसाइकिल और 3100 रुपये तथा पवन शर्मा के पास से प्लास्टिक के कट्टे में रखे 32 पीतल के घंटे और 2150 रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने थाना क्षेत्र बिसौली व वजीरगंज के मंदिरों से भी घंटों की चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पेशेवर व शातिर अपराधी हैं, जो मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी कर बेच देते थे।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार एवं कांस्टेबल रोहित पोसवाल शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!