Breaking News

उझानी: सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी, बदायूं। ए. पी. एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में शनिवार, 14 फरवरी 2026 को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा से पूर्व आत्मविश्वास बढ़ाना तथा सकारात्मक सोच विकसित करना था।

कार्यक्रम के दौरान उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन से ही बेहतर प्रदर्शन संभव है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने, उत्तर पुस्तिका में सही ढंग से प्रविष्टि करने तथा समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सकारात्मक सोच बनाए रखने और परीक्षा अवधि में मोबाइल फोन से दूरी रखने की भी सलाह दी।

इस अवसर पर कक्षा 10 के सभी विषयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का वातावरण देखने को मिला।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!