Breaking News

बरेली: झारखंड से लाकर पंजाब भेजी जा रही थी खेप, करीब 20 लाख कीमत की अफीम बरामद। 

झारखंड से लाकर पंजाब भेजी जा रही थी खेप, करीब 20 लाख कीमत की अफीम बरामद। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चार किलो अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना सुभाषनगर पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने मदर्स पब्लिक स्कूल से लगभग 150 मीटर आगे रामगंगा रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे वीरेंद्र (34) पुत्र मूलचंद निवासी ग्राम बरसेर, थाना सिरौली को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार किलो अफीम, एक मोबाइल फोन और 3400 रुपये नकद बरामद हुए।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लभारी गांव निवासी गुड्डू के साथ मिलकर तस्करी करता था। अफीम झारखंड से मंगाई जाती थी। वीरेंद्र खेप को बरेली तक लाता था, जबकि उसका साथी उसे आगे पंजाब में सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार वर्ष 2024 में भी उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित मामला दर्ज हो चुका है।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!