Breaking News

बरेली: पत्नी पर शक के बीच एक वर्षीय बच्चे की मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार। 

पत्नी पर शक के बीच एक वर्षीय बच्चे की मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। जनपद के भुता थाना क्षेत्र के अठाना गांव में एक वर्ष के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद बच्चे के पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

पुलिस के अनुसार अठाना गांव निवासी सोमपाल जीविकोपार्जन के लिए राजस्थान के जयपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था, जबकि उसकी पत्नी राजबेटी गांव में रह रही थी। दोनों का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था। एक वर्ष पहले उनके पुत्र वरुण का जन्म हुआ था।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था। इसी बीच दो दिन पहले सोमपाल जयपुर से गांव आया। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान वह अपने एक वर्षीय पुत्र को लेकर घर से निकल गया। कुछ समय बाद बच्चे का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में बच्चे की मौत गला दबाने से होने की आशंका जताई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन में गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दक्षिणी क्षेत्र की पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, ताकि घटना के कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सके।

फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!