Breaking News

कासगंज: बच्चों की कहासुनी से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प; 13 घायल।

बच्चों की कहासुनी से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प; 13 घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव गनेशपुर भाटान में बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने शुक्रवार को गंभीर रूप ले लिया। मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडे चले और दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। घटना में कुल 13 लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह फूंस हटाने के विवाद ने दोबारा तूल पकड़ लिया। एक पक्ष का कहना है कि जब परिवार की महिला घूर डालने जा रही थी, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। फायरिंग के भी आरोप लगाए गए हैं।

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद जमीन पर रखी फूंस हटाने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके चलते झड़प हुई और उनके पक्ष के भी लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गंजडुंडवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 12 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

घायलों में दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। क्षेत्र में घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!