Breaking News

बदायूं में दो ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 3 की मौत, 18 घायल।

बदायूं में दो ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 3 की मौत, 18 घायल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद के उघैती थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध बरोलिया गांव के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। हादसा दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों की आमने-सामने टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है तथा उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!