Breaking News

बलरामपुर में सुरक्षा सख्त: त्योहारों व पंचायत चुनाव से पहले RAF-पुलिस का फ्लैग मार्च।

बलरामपुर में सुरक्षा सख्त: त्योहारों व पंचायत चुनाव से पहले RAF-पुलिस का फ्लैग मार्च।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। आगामी त्योहारों और पंचायत चुनाव को देखते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च और गश्त अभियान तेज कर दिया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों तथा 91 बटालियन RAF के कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा के मार्गदर्शन में सी/91 RAF की टीम विभिन्न थाना क्षेत्रों में परिचितिकरण अभियान चला रही है।

यह विशेष अभियान 10 फरवरी से 13 फरवरी तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत जनपद के लगभग सभी थानों में क्रमवार फ्लैग मार्च किया जाएगा। बुधवार को इसी क्रम में पचपेड़वा थाना क्षेत्र में RAF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। सुरक्षा बलों ने मुख्य बाजार, संवेदनशील मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

अभियान का नेतृत्व पचपेड़वा थाना प्रभारी ने किया। इस दौरान सी/91 बटालियन RAF लखनऊ के असिस्टेंट कमांडेंट निर्भय द्विवेदी और निरीक्षक ब्रजेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह परिचितिकरण अभियान महज औपचारिकता नहीं, बल्कि एक व्यावहारिक सुरक्षा अभ्यास है, जिससे बलों को स्थानीय भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी मिलती है और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, आगामी दिनों में भी इसी तरह फ्लैग मार्च और रूट मार्च जारी रहेंगे, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और नागरिक सुरक्षित वातावरण में पर्व मना सकें।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!