Breaking News

लखनऊ: शैक्षिक नवाचार पर राज्यपाल से मिले शिक्षाविद, काव्य संग्रह पुस्तक भेंट।

शैक्षिक नवाचार पर राज्यपाल से मिले शिक्षाविद, काव्य संग्रह पुस्तक भेंट।

आई एम खान 

लखनऊ। शैक्षिक नवाचार एसेसिएशन एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने जन भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और रचनात्मक पहलों पर विस्तृत चर्चा की।

पदाधिकारियों ने राज्यपाल को “शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह” पुस्तक भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस काव्य संग्रह में विभिन्न विषयों पर आधारित रचनात्मक कविताएं संकलित की गई हैं, जिनका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।

राज्यपाल ने शिक्षा में नवाचार को समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर रमेश भाई पटेल, सी.एल. रोज, हितेश भाई पटेल, मनोज कुमार सिंह, सालिक राम, माधुरी रोज, पूर्णिमा गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!