Breaking News

बहेड़ी: सौहार्द को बढ़ावा देने पर रुद्रपुर के मोहित चोपड़ा सम्मानित।

सौहार्द को बढ़ावा देने पर रुद्रपुर के मोहित चोपड़ा सम्मानित।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत BYC ट्रस्ट, बहेड़ी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मोहित चोपड़ा को सम्मानित किया। ट्रस्ट ने हिंदू–मुस्लिम एकता के समर्थन में उनके सकारात्मक और साहसिक रुख की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में विभाजनकारी प्रवृत्तियां देखने को मिलती हैं, ऐसे में भाईचारे और अमन का संदेश देना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि मोहित चोपड़ा ने स्पष्टता और निडरता के साथ सांप्रदायिक सद्भाव का समर्थन कर युवाओं के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BYC ट्रस्ट बहेड़ी के अध्यक्ष अज़ीम इदरीसी ने कहा कि इंसानियत सर्वोपरि है और समाज को जोड़ने वाली हर आवाज़ का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास और भाईचारा ही देश की असली शक्ति है।

संस्थापक अध्यक्ष सैयद बिलाल अली ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखना पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों के बीच विश्वास मजबूत होता है।

इस अवसर पर फहीम इदरीसी, शाकिर अली, सभासद सलीम बाबा, फैजान खान, नूर हसन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने भविष्य में भी प्रेम, शांति और एकता के संदेश को आगे बढ़ाने वाले लोगों को समर्थन देने की बात दोहराई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!