Breaking News

शाहजहांपुर: कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।

कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना चौक कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा संख्या 74/137(2) बीएनएस एवं 9एम/10 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राघव दीक्षित पुत्र राजेंद्र प्रसाद दीक्षित, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला अब्दुल्लागंज, को राम मौरिज लॉन के पास नदी किनारे से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रियव्रत दुहुण, हेमंत कुमार एवं नदीम शामिल रहे। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की आगे की विवेचना जारी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!