Breaking News

सपनों को पूरा करने के लिए त्याग और अनुशासन जरूरी : प्रिंसिपल अनिल जोसेफ।

सपनों को पूरा करने के लिए त्याग और अनुशासन जरूरी : प्रिंसिपल अनिल जोसेफ।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां (चंदौली)। चहनियां रानेपुर स्थित सेन्ट जोसेफ स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने बारहवीं के विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार जोसेफ एवं प्रबंधक आरती झा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भोजपुरी सांस्कृतिक नृत्य, हास्य मंचन सहित एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।

इस अवसर पर प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता की कुंजी केवल शिक्षा है, जिसके माध्यम से बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। यह जीवन का वह महत्वपूर्ण मोड़ है, जहां थोड़ी सी चूक भी सपनों को चकनाचूर कर सकती है। इसलिए लक्ष्य के प्रति सजग रहना और अनुशासन का पालन आवश्यक है।

वहीं प्रबंधक आरती झा ने कहा कि यदि कोई छात्र अपने जीवन में ठान ले, तो कुछ भी असंभव नहीं है। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम में अनिल कुमार सिंह, अभिनव कुमार, उमेश यादव, विवेक उपाध्याय, अमित चौरसिया, मंगेश तिवारी, दीपक तिवारी, विशाल ओझा, विकास मिश्रा, सिद्धार्थ कपाही, प्रज्वल मिश्रा सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!