Breaking News

कासगंज: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में युवक की मौत।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में युवक की मौत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी का कार्ड बांटने जा रहे 22 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है, जो जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र का निवासी था। बताया गया कि अशोक अपनी छोटी बहन की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए निकला था। उसकी बहन की शादी 14 फरवरी को होनी तय है।

जानकारी के अनुसार अशोक अपने ताऊ के बेटे के यहां शादी का कार्ड देने जा रहा था। इसी दौरान सिढ़पुरा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

फाइल फोटो 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!