Breaking News

इटावा: इकदिल के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक–शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित।

इकदिल के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक–शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित।

आनंद पाण्डेय | संवाददाता 

इटावा। इकदिल क्षेत्र के मुहल्ला कायस्थान स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक–शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक राम अवतार तिवारी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता कर शिक्षकों के साथ बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में अभिभावक संघ के संयोजक जितेंद्र दुबे ‘दद्दू’ ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के आपसी समन्वय से ही शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे घर पर बच्चों को पर्याप्त समय दें और उनके चरित्र निर्माण में विद्यालय का सहयोग करें।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य ऋचा तिवारी सहित विद्यालय स्टाफ के सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, सुशीला देवी, अंजली शाक्य, प्रियांशी, अलफिशा, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, आँचल गुप्ता, प्रियंका यादव, छाया राजपूत, शिखा भारती, नीतू, सुहानी राठौर, श्रष्टि तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे, जिन पर विद्यालय प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …