Breaking News

शाहजहांपुर: नायक जदुनाथ सिंह जनपद ही नहीं, संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं : डीएम

नायक जदुनाथ सिंह जनपद ही नहीं, संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं : डीएम।

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहांपुर। अमर शहीद, परमवीर चक्र से सम्मानित नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नायक जदुनाथ सिंह केवल शाहजहांपुर जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन अवकाश मनाने के स्थान पर बलिदान दिवस मनाया जाना एक सराहनीय पहल है, जिससे जनपद के बच्चे नायक जी के त्याग और शौर्य से प्रेरणा ले सकें।

शुक्रवार 6 फरवरी को अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जनकल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नायक जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के प्रभारी अध्यक्ष राम औतार त्रिपाठी ने कहा कि नायक जदुनाथ सिंह ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं की रक्षा की और दुश्मन सेना को देश में प्रवेश करने से रोका। उनका बलिदान समस्त जनपदवासियों के लिए गर्व का विषय है।

संस्था के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सुविधाएं दी जाती हैं, उसी प्रकार देश की सीमाओं पर शहीद होने वाले अमर वीरों के परिजनों को भी समुचित सम्मान, सुविधाएं एवं रोज़गार की व्यवस्था दी जानी चाहिए।

संस्था अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त स्कूलों, कॉलेजों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस मनाए जाने के आदेश हेतु आभार भी व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर गगनभेदी नारों के बीच सभी अतिथियों व उपस्थित जनसमूह ने नायक जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रुप कैप्टन पी.के. गुप्ता, परिवार न्यायालय के परामर्शदाता मुकेश सिंह परिहार, राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अरविंद मिश्रा (सदस्य/मजिस्ट्रेट, बाल कल्याण समिति), समाजसेवी अमित श्रीवास्तव, अमित शर्मा, रोहित सिंह, अमित बाजपेई, अनिल सिंह राठौर, रामकिशोर भदौरिया, अभय प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, विजय वीर सिंह, शीशराम यादव, जावेद खान, देवेंद्र मिश्रा, वीरेश सिंह चौहान, हर्ष त्रिपाठी, प्रांजल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!