Breaking News

शाहजहांपुर: होली पर्व को लेकर थाना सदर बाजार में पीस कमेटी की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील।

होली पर्व को लेकर थाना सदर बाजार में पीस कमेटी की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सदर बाजार कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पंकज पंत तथा सहायक नगर आयुक्त उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संभ्रांत लोग भी बैठक में शामिल हुए।

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए होली पर्व मनाने की अपील की। एसपी सिटी ने कहा कि सभी समुदाय परंपरागत तरीके से पर्व मनाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह सहित थाना सदर बाजार का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!