Breaking News

सहसवान में AIMIM का विस्तार, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन।

सहसवान में AIMIM का विस्तार, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। सहसवान क्षेत्र में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के संगठन को मजबूती मिलती दिखाई दे रही है। पार्टी के जिला अध्यक्ष शरीफ उद्दीन के सहसवान स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नदायल और बसोलिया गांवों से आए दर्जनों लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की।

यह सदस्यता अभियान पार्टी के ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ मिशन के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना बताया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शरीफ उद्दीन ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि बदायूं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दौरे कर आम जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान शाकिब खान, फरमान, मोहम्मद आसिम, गुड्डू, गुलजार खान, फुरकान रज़ा, साने आलम, मोहम्मद कामिल, अमन, मुकादिर और नाजिम खान सहित अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों को लेकर संगठन को और सशक्त बनाने का दावा किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!