Breaking News

वजीरगंज: घने कोहरे में पिकअप की आमने-सामने टक्कर, दो चालकों की मौत।

घने कोहरे में पिकअप की आमने-सामने टक्कर, दो चालकों की मौत।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूँ। बदायूँ जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में घने कोहरे के चलते दो पिकअप गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो चालकों की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरैन कस्बे के पास सुबह के समय हुआ, जब क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता बेहद कम थी। कोहरे के कारण दोनों पिकअप वाहन एक-दूसरे को समय पर देख नहीं सके और आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एक पिकअप गाड़ी में चालक बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे वाहन को काटकर बाहर निकाला गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में घने कोहरे को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लगातार घने कोहरे के कारण हो रहे सड़क हादसों से लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन से अतिरिक्त सावधानी बरतने की मांग की जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!