Breaking News

शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना चौक कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक ने थाना चौक कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत के साथ थाना चौक कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण की शुरुआत थाना परिसर में आयोजित परेड से हुई, जहां पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ग्रहण की। परेड के दौरान पुलिस बल द्वारा अनुशासन, सजगता एवं तैयारी का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने मालखाने में रखी गई केस प्रॉपर्टी, जब्ती माल एवं बरामद वस्तुओं के सुरक्षित संधारण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही थाने में उपलब्ध शस्त्रों की स्थिति, उनके रख-रखाव, अभिलेखों एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा की गई शस्त्र हैंडलिंग का निरीक्षण कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सीसीटीएनएस प्रणाली की कार्यप्रणाली, डाटा फीडिंग, रिकॉर्ड मैनेजमेंट एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति की जांच की गई। इसके अलावा थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, लॉकअप, बैठक कक्ष, महिला सहायता डेस्क सहित अन्य विभागों की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, जनसुनवाई, बीट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसी प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने व्यवहार, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से आमजन में विश्वास कायम रखें और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में निरंतर कार्य करें।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली सहित थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …