Breaking News

गणतंत्र दिवस पर चंदौली के प्रधान को राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में हुआ सम्मान समारोह।

गणतंत्र दिवस पर चंदौली के प्रधान को राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में हुआ सम्मान समारोह।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। चहनियां विकासखंड क्षेत्र के सेवड़ी हुडहुदीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परेड के दौरान भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायत में कराए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों और उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए प्रधान आशुतोष कुमार सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें अपने परिवार के साथ राष्ट्रीय परेड में शामिल होने का विशेष निमंत्रण भी दिया गया था।

परेड के पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में पंचायती राज मंत्रालय के राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में मंत्रालय के सचिव बी.सी. जोशी द्वारा प्रधान आशुतोष कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी अर्चना सिंह को सम्मानित किया गया।

बताया गया कि वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र मंडलों में से चंदौली जनपद से एकमात्र प्रधान के रूप में आशुतोष कुमार सिंह का चयन इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए किया गया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!