Breaking News

स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने को नगर निगम ने शुरू की ई-वाहन सेवा। 

स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने को नगर निगम ने शुरू की ई-वाहन सेवा। 

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा एक नई पहल की गई है। इस क्रम में महापौर अर्चना वर्मा ने नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के साथ ककरा स्थित नगर निगम की वर्कशॉप का नवनिर्माण कराए जाने के बाद वहां स्थापित इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महापौर ने 20 विद्युत चालित सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नगर में सफाई कार्य के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं नगर की सफाई व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों का कचरा गीला और सूखा अलग-अलग कर नगर निगम के कूड़ा वाहनों को दें, जिससे स्वच्छता अभियान को गति मिल सके।

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सफाई वाहनों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए और सभी कार्य जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ किए जाएं।

कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदों के साथ-साथ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!