Breaking News

शाहजहांपुर: सुभाष चंद्र बोस जयंती पर शाहजहांपुर में निकाला गया पराक्रम मार्च, शहर का माहौल हुआ देशभक्ति से ओतप्रोत।

सुभाष चंद्र बोस जयंती पर शाहजहांपुर में निकाला गया पराक्रम मार्च, शहर का माहौल हुआ देशभक्ति से ओतप्रोत।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सहयोग से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम मार्च का भव्य आयोजन किया गया। इसके साथ ही बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन, सहभोज तथा बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

23 जनवरी की सुबह 10 बजे टाउनहॉल स्थित शहीद पार्क में बलिदानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पराक्रम पैदल मार्च का शुभारंभ किया गया। इस मार्च में सैकड़ों पूर्व सैनिकों, छात्रों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों एवं भारतीय युवा चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। देशभक्ति के नारों से पूरा शहर क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

पराक्रम जुलूस सुभाष चौराहा हथौड़ा पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। वहीं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा यात्रियों के लिए चाय और बिस्कुट का वितरण किया गया।

इसके उपरांत भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा रोजा स्थित हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजन किया गया तथा बच्चों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। साथ ही संस्था द्वारा बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्नल जगवीर सिंह जागलान, नरेंद्र कुमार त्यागी, सोमेश मौर्य, विनय अग्रवाल, राजू बग्गा, रमेश दीक्षित, सतीश चौहान, मुकेश सिंह, मनोज अवस्थी, एम.पी. सिंह, लालाराम, राजीव मिश्रा, सुरेश मिश्रा, हरिओम सिंह, राजेश मिश्रा, गोपाल दीक्षित, रामरक्ष पाल, गोपाल कृष्ण वर्मा, प्रदीप कुमार मिश्रा, सदानंद अग्निहोत्री, शिशुपाल फौजी, सूरज मिश्रा, जयपाल फौजी, अरविंद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और समाज को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!