Breaking News

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार।

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जनपद में पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक साथ 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है। इस दौरान 05 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 02 मोटरसाइकिल, 03 तमंचे, 07 जिंदा कारतूस, 48 हजार रुपये की नगदी, 05 मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी जनपद बदायूं के निवासी बताए जा रहे हैं।

एसपी अंकिता शर्मा ने चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह कार्रवाई सहावर कोतवाली पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस की कार्यशैली पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है, वहीं क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

बाइट- अंकिता शर्मा, एसपी, कासगंज।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!