Breaking News

कासगंज में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो युवक बाल-बाल बचे।

कासगंज में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो युवक बाल-बाल बचे।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में आज एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में दो युवक सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और कार को भी नहर से बाहर निकलवा लिया गया।

यह पूरा मामला कोतवाली सहावर क्षेत्र अंतर्गत गांव चांडी नहर पुल के पास का है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिल्ली से अपने घर जनपद बदायूं जा रहे थे। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों कार सवार युवकों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू न किया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उनकी सतर्कता और तत्परता से दो जिंदगियां बच गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!