Breaking News

बहेड़ी: इंजन चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, बहेड़ी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, तीन इंजन और बाइक बरामद।

इंजन चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, बहेड़ी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, तीन इंजन और बाइक बरामद।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बहेड़ी (बरेली)। थाना बहेड़ी पुलिस ने इंजन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन इंजन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 19 जनवरी 2026 को ग्राम पचपेडा निवासी रामऔतार पुत्र नन्हे लाल ने थाना बहेड़ी में तहरीर देकर इंजन चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 0052/2026 धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बहेड़ी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

23 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पचपेडा चौराहे के पास दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान भाग्यांश गंगवार (23 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार और हरीश कुमार (32 वर्ष) पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम खुटिया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अदद चोरी के इंजन और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP25 DC 1870 बरामद की, जिसे सीज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शेखर खोखर, उपनिरीक्षक श्रीनाथ शर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह तथा कांस्टेबल आशीष कुमार, पुष्पेंद्र चौधरी, गौरव कुमार और अंकित सिंह की अहम भूमिका रही।

बहेड़ी पुलिस की इस सफलता को क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!