Breaking News

सहसवान: भगतपुर के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

भगतपुर के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। शुक्रवार देर रात सहसवान-बिसौली रोड पर भगतपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधैती थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव निवासी सत्येंद्र (28) पुत्र राम रहीम अपने गांव के हरमोद (26) पुत्र अजब सिंह के साथ सहसवान की ओर से आ रहे थे। रात करीब 10:30 बजे जैसे ही दोनों भगतपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे सत्येंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा हरमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल हरमोद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक का सुराग लगाया जा सके।

इस संबंध में सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!