Breaking News

शाहजहांपुर में 77वां यूपी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, विकास प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन।

शाहजहांपुर में 77वां यूपी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, विकास प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन।

राज्यसभा सांसद ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व चेक सौंपे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। 77वें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश में हो रहे तेज़ विकास कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक बनाकर ही लोकतंत्र को मजबूत और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।

राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्रदेश ने नई पहचान बनाई है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक वितरित किए गए, जिससे उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति व लोकसंस्कृति आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इसके बाद अतिथियों का पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी सभी ने सामूहिक रूप से सहभागिता की।

पूरा आयोजन उत्तर प्रदेश की प्रगति, विकास और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनकर सामने आया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!